🔴 BREAKING NEWS
Loading...

मंदिर में प्रेम विवाह किया, युवती गर्भवती हुई छोड़ भागा पति



जबलपुर। जबलपुर में शादी करने के बाद दूल्हा ऐसा गायब हुआ कि उसकी पत्नी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचना पड़ा। पत्नी ने एसपी को शिकायत सौंपते हुए कहा कि उसका पति शादी के कुछ समय बाद ही गायब हो गया। उसका प्रेम विवाह हुआ था जिससे प्रेमी के घर वाले खुश नहीं थे।

युवती ने एसपी को सौंपी शिकायत में पति पर आरोप लगाया कि मंदिर में प्रेमविवाह करने के बाद उसका पति उसे घर नहीं ले गया और गायब हो गया। इतना ही नहीं युवती ने गढ़ा थाने में भी मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद असल कायमी संजीवनीनगर थाने में दर्ज की गयी। युवती ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग और गर्भ गिराने का आरोप भी लगाया है।
जानकारी अनुसार संजीवनीनगर थाना प्रभारी भूमेश्वरी चौहान ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पति शशांक गुप्ता गायब है, जिसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर सास,ससुर ननद और पति पर दहेज प्रताड?ा का आरोप लगाया है। मामले की जांच जारी है।

तो कर लूंगी आत्महत्या….
एसपी कार्यालय पहुंची युवती ने बताया कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। उसके ससुराल पक्ष ने उसके पति को प्रॉपर्टी से भी बेदखल कर दिया है। पूरे ससुराल पक्ष की यह मिलीभगत है। पुलिस कप्तान सिद्धार्थ बहुगुणा ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar